Home मुख्य बिजली विभाग के खिलाफ व्यवसायी महासंघ ने किया आंदोलन का शंखनाद। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 27, 2018

बिजली विभाग के खिलाफ व्यवसायी महासंघ ने किया आंदोलन का शंखनाद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को जिला परिषद् डाक बंगला परिसर में दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ की बैठक अध्यक्ष अशोक नायक की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की स्टेशन रोड लहेरियासराय के व्यवसायी राहुल कुमार कामत की मृत्यु बिजली विभाग के लापरवाही के कारण बिजली पोल से विद्युत् स्पर्शाघात के कारण हो गई और दिनांक 23.6.18 को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता , सहायक अभियंता और कनीय अभियंता पर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी धारा 304 के तहत दर्ज किया गया हैं।दिनांक 25.6.18 को वरीय आरक्षी अधीक्षक से शिष्टमंडल मिलकर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की माँग रखी,लेकिन अभीतक पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई हैं। इसके विरोध में दिनांक 29.6.18 दिन शुक्रवार को लहेरियासराय टाबर से चट्टी चौक तक सभी दुकाने बंद रखी जायेगी। वही जिला पदाधिकारी से मांग किया गया की मृतक परिवार को आपदा प्रवंधन के तहत 4 लाख की राशि दिया जाय,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराई जाय एवं मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाय।यह भी निर्णय लिया गया की नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती हैं एवं सभी माँग नहीं मानी जाती हैं तो आगे बड़ी आंदोलन किया जायेगा।यह घटना लापरवाही के कारण घटी क्योकि दिनांक 5.6.18 को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को लिखित जानकारी दिया जा चुका था कि स्ट्रीट लाइट पोल में विद्युत् प्रवाह होती हैं तथा मेन लाइन के तार लुंज पुंज होकर जहां तहाँ लटक रही हैं, मरम्मत कराये अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती हैं। बैठक के अंत में दो मिनट मौनधारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया जिसमें देवेेद्र झा, पंकज कुमार, प्रवीण झा, विजय चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुमन गुप्ता, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, शंकर तिवारी, राजू ठाकुर, नंदन कुमार लाल, ललित कमती, नरसिंह यादव, मनोज राम, प्रभाकर सिंह थे।

Share

Leave a Reply