Home मुख्य महीने भर के अंदर दूसरी बार बाल बाल बचे दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 28, 2018

महीने भर के अंदर दूसरी बार बाल बाल बचे दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके ऑफिस के छत का सेलिंग अचानक टूट कर नीचे गिर गया. एसएसपी ऑफिस में उस समय कुछ देर के लिए जबरदस्त अफरा-तफरी मच गयी. जिस समय सेलिंग गिरा तब एसएसपी अपने चेंबर में मौजूद थे. कुछ लोगों से मुलाकात कर अपने जरूरी कार्य निपटा रहे थे. सुरक्षा के ख्याल से सभी लोग तेजी के साथ दफ्तर के बाहर निकल गए.
इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ . एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जब वे लोगों से मिल रहे थे तभी यह घटना हो गई. दफ्तर की मरम्मत करने के आदेश दिए गए हैं. जब तक दफ्तर ठीक नहीं होगा, तब तक उनके द्वारा सिटी एसपी के चैम्बर मे दफ्तर में काम किया जाएगा. गौरतलब है कि गत 28 मई को एसएसपी मनोज कुमार कोशी नदी की तेज धार में बहने से बाल-बाल बच गए थे जब जिले की कमान संभालने वाले एसएसपी साहब दरभंगा के सबसे पिछड़े इलाके तिलकेश्वरस्थान ओपी के दियारा इलाके का मुआयना करने को निकले थे. इस घटना के बाद दरभंगा जिले के पुलिसकर्मियों के बीच यह कानाफूसी शुरू हो गई है कि एसएसपी साहब को यह जिला सूट नहीं कर रहा है.

Share

Leave a Reply