
राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम ने किया वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga

जाले : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम के द्वारा स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम जाले प्रखंड के जोगियारा पंचायत में किया गया और स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत का संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व अरविंद कुमार मिश्रा ने किया और उन्होंने विस्तृत रूप से विचार रखा. इस मौके पर मुखिया सुमन कुमार सिंह ने कहा की स्वच्छ समाज में स्वस्थ विचार का आविष्कार होता हैं. मौके पर स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के छात्र ब्रजेश्वर कुमार ने विचार रखा एवं कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री
के द्वारा जो स्वच्छ भारत का मुहिम चलाया जा रहा हैं उसमें हमलोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. कार्यक्रम में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के छात्र राजीव रंजन. बाबुल राज गुप्ता, आदित्य सिहं, दूर्गेश कुमार, प्रशांत कुमार, रोहित कुमार, निखिल कुमार और सागर सिंह, नवनीत कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष दरभंगा एवं ग्रामवासी उपस्थित थे.

