Home मुख्य महागठबंधन में आने केलिए नीतीश और कुशवाहा को त्यागनी होगी मुख्यमंत्री पद की लालसा: माँझी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 29, 2018

महागठबंधन में आने केलिए नीतीश और कुशवाहा को त्यागनी होगी मुख्यमंत्री पद की लालसा: माँझी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को दरभंगा दौरे पर बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा को अगर महागठबंधन में आना है तो उनका स्वागत है, पर उन्हें शर्त मंजूर करना होगा।
दरभंगा पहुंचे जीतनराम मांझी ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा को अगर महागठबंधन में आना है तो उनका स्वागत है, लेकिन महागठबंधन में शामिल होने से पहले वो दोनों मुख्यमंत्री बनने की लालसा मन से निकाल लें। साथ ही उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि महागठबंधन ने बिहार का अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे ये हम सभी ने तय कर लिया है।
जीतनराम मांझी ने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही महागठबंधन बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगा। वैसे बता दें कि तेजस्वी यादव में नीतीश कुमार के लिए पहले ही सभी रास्ते बंद कर दिये हैं।
श्री मांझी ने यह भी कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि बिहार में एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री हों। दो डिप्टी सीएम पद में एक मुसलमान और दूसरा अनुसूचित जाति का हो। यदि महाठबंधन सत्ता में आता है तो हमलोग अपनी पार्टी की ओर से ये प्रस्वाव रखेंगे। मालूम हो कि इससे पहले भी कई मौकों पर जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद का उम्मदीवार बता चुके हैं।

Share

Leave a Reply