
22 से 27 फरवरी तक मनाया जाएगा पुलिस सप्ताह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सभी जिलों में पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। 22 फरवरी को दरभंगा पुलिस लाइन में झंडा तोलन कराया गया। प्रभारी मेजर पंकज कुमार झा के नेतृत्व में झंडा तोलन समारोह सम्पन्न हुआ। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उक्त अवधि में जिले के सभी पुलिस थानों एवं प्रभारी एवं अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों में दिनांक 23 फरवरी को वृक्षारोपण किया जाएगा। वहीं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आयोजन किया जाएगा। जिलास्तर पर दिनांक 25 फरवरी 2017 को क्रिकेट मैच का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा जबकि साइकिल रेस का आयोजन शहरी क्षेत्र में दिनांक 24 फरवरी 2017 को सुबह 8:00 बजे से किया जाएगा। सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना स्तर पर उक्त कार्यक्र 11 बजे सुविधा अनुसार संबंधित प्रभारी पुलिस पदाधिकारी करेंगे।बच्चों के लिए शराबबंदी के विषय पर पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन, पुलिस पब्लिक प्रयोगिता का आयोजन, ट्राफिक एवं इसके विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं के बीच जिला स्तर पर दिनांक 24 फरवरी 2017 को अंबेडकर भवन में किया जाएगा। पुलिस के सहयोगियो को जिला स्तर पर दिनांक 24 फरवरी को अंबेडकर भवन में सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को 26 फरवरी को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा। सभी पुलिस प्रतिष्ठानों पर रात्रि में कलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। दिनांक 24 फरवरी को अंबेडकर भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम समय 11:00 बजे पूर्वाहन से होगी। जिला इकाई स्तर पर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को सुनिश्चित करते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन के अन्य अंगों का सहयोग भी लिया जाएगा। इस आयोजन में हर पंक्ति के पुलिस पदाधिकारी कर्मी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अनुमंडल अंचल थाना ओपी स्तरीय पुलिस पदाधिकारी भी उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार सुविधानुसार पुलिस सप्ताह मनाना सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए आवश्यकता अनुसार विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन की जाएगी। मुख्यालय डीएसपी श्री झा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

