Home मुख्य सड़क किनारे के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 29, 2018

सड़क किनारे के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले आशापुर चौक को एसडीओ प्रदीप कुमार झा व डीएसपी उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अतिक्रमण से मुक्त करवाया। आज एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा व थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा 12 बजे दिन में ही पुलिस बल व जेसीबी मशीन लेकर आशापुर चौक पर पहुंच गए थे। पहले तो पदाधिकारियों ने सड़क किनारे अवैध रूप से पान की दुकानें, मिठाई व चाय तथा फलों की दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों काो अपनी अपनी दुकानों को हटाने की बात कही और फिर जब अतिक्रमणकारियों ने हटाने में देरी की तो जेसीबी मशीन से उनकी दुकानों एंव पान की कटघरे को पुलिस ने हटा दिया। इस दौरान कई फुटकर विक्रेताओं का एसडीओ व डीएसपी से कहना था कि आशापुर चौक के आसपास अतिक्रमण कारियों द्वारा सरकारी 22 कट्ठा जमीन को वर्षों से अतिक्रमण कर घर द्वार बनाकर रह रहा हैं लेकिन उन अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन क्यों नहीं कारवाई कर रहा है। गरीबों की दुकान को हटवाया जा रहा है । एसडीओ ने फुटकर विक्रेताओं को इस संबध में एक आवेदन देने का सुझाव देते हुए कहा आवेदन मिलने बाद इसकी जांच करवाकर उन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटवाने के दौरान चौक पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में एसडीओ व डीएसपी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि आज चौक को अतिक्रमण किए 26 अतिक्रमणकारियों को सडक के किनारे से हटाया गया हैं।इन अतिक्रमणकारियों को विगत पन्द्रह दिन पहले नोटिस भेजकर अपनी अपनी दुकानों को हटवाने का निर्दश दिया गया था लेकिन जब ये लोग नहीं हटाये तब आज कारबाई की गई हैं। उन्होंने कहा कि अब आशापुर टावर का सौंदर्यीकरण का कार्य भी करवाया जाएगा।

Share

Leave a Reply