Home मुख्य लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों का युक्ति कृत प्रारूप प्रकाशित। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 29, 2018

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों का युक्ति कृत प्रारूप प्रकाशित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का युक्ति कृत प्रारूप का प्रकाशन 27 जून को कर दिया गया. वहीं 29 जून 2018 को दरभंगा समाहरणालय स्थित सभागार में मतदान केंद्रों के युक्ति कृत प्रारूप पर विमर्श करने हेतु जिला के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ उपस्थित थे. बैठक में प्रारूप प्रकाशन की प्रति उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि गणों को उपलब्ध करवाई गई. इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि प्रारूप पर सभी तरह के दावा एवं आपत्तियों को देने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2018 निर्धारित है. अत: इस तिथि के पूर्व सभी तरह के दावा आपत्ति को लिखित रुप में दिया जा सकता है. बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply