
विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने केलिए एसएसपी ने कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने को लेकर एसएसपी मनोज कुमार ने शनिवार को कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। चार्ज के बाद पहली कार्रवाई है। सदर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र तिवारी को वहां से हटकार कमतौल सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार को सदर थाना का अध्यक्ष बनाया गया है। बिरौल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को बिरौल सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। बिरौल सर्किल इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश को बिरौल थाना की कमान सौंपी गई है।
वहीं दूसरी ओर तकनीकी शाखा में पदस्थापित सत्येन्द्र कुमार गुप्ता को सिमरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। हायाघाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार को एसएसपी कार्यालय के तकनीकी शाखा में पदस्थापित किया गया है। एपीएम
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक को हायाघाट थाना की कमान सौंपी गई है। कोतवाली ओपी के प्रभारी शिवकुमार प्रसाद को एपीएम थानाध्यक्ष बनाया गया है। यातायात थाना प्रभारी उदय शंकर को कोतवाली ओपी का प्रभारी बनाया गया है। अनुसूचित जाति-जनजाति थानाध्यक्ष रामाशंकर राम को पुलिस केन्द्र भेज दिया गया है। उनकी जगह थाना की कमान पतोर ओपी अध्यक्ष बुद्धदेव राम को वहां का अध्यक्ष बनाया गया है। विश्वविद्यालय थाना के एसआई धीरेन्द्र सिंह को पतोर ओपी की कमान सौंपी गई है। फेकला ओपी अध्यक्ष उदय कुमार सिंह को एसएसपी के गोपनीय शाखा में पदस्थापित किया गया है। एपीएम थाना के एसआई निर्मल कुमार राम को फेकला ओपी अध्यक्ष बनाया गया है।

