Home मुख्य बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए लोकसभा में जीत के मूल मंत्र। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 1, 2018

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए लोकसभा में जीत के मूल मंत्र। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा की रविवार को हुई क्षेत्रीय बैठक में वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। कहा संपर्क,संवाद एवं समाधान के लिए हम फतह हासिल कर लेंगे। इसे अपना मूलमंत्र समझें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्रजी ने कहा कि बीजेपी राष्ट्र की धर्मनिरपेक्षता एवं गरीबों की रक्षा की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ रही है। लेकिन अभी एक लंबा और कठिन संघर्ष है। उसे पूरे संकल्प के साथ जारी रखना है जबतक एक एक व्यक्ति को इसका लाभ न मिल जाए। प्रधानमंत्री की नजर में पूरा देश एक परिवार है। वे अपने जीवन का एक एक क्षण उनकी सेवा में लगा रहे हैं। उन्होंने बूथ स्तर की लिस्ट जमा करने और एक बूथ पर 50 कार्यकर्ताओं की टीम बनाने जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के दस लोग शामिल करने की बात कही। प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। अशोक नायक ने कहा पार्टी सुशासन एवं अंत्योदय का प्रतीक बन गई है। इसी संकल्प के साथ पार्टी देश में आगे बढ़ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपलजी ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता ही जनता और पार्टी के बीच में सेतु का काम करेंगे। पूर्व विधायक अशोक कुमार यादव ने कहा कि कार्यकर्ता महत्वपूर्ण इकाई है जो विजय की गाथा लिखती है। बैठक में जिला महामंत्री संजीव साह, राजेंद्र मंडल, सजल झा, हरि सहनी, विधायक जीवेश मिश्र, मधुबनी जिलाध्यक्ष धनश्याम ठाकुर, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष रामसुमिरन ¨सह, बेगूसराय जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झंझारपुर अध्यक्ष उपेन्द्र साह, मुरारी मोहन झा,आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,राजेश रंजन,संजीव गुप्ता,राजू ¨सह,पंकज झा,नवनीत कुमार,,रत्न पासवान, राहुल कुमार पासवान,अमलेश झा आदि शामिल थे। बैठक में दरभंगा,समस्तीपुर,मधुबनी,झांझरपुर,सुपौल,सहरसा एवं मधेपुरा के प्रतिनिधि आए थे।

Share

Leave a Reply