
प्रथम श्रेणी से पास अनुसूचित जाति के छात्र को विधायक ने किया सम्मानित। Voice of Darbhanga

जाले : अनुसूचितजाति के मुसहर समाज के लोग आज भी शिक्षा में सबसे पीछे है. इस समाज के प्रखण्ड के राढी पश्चिमी पंचायत के लालपुर ग्राम निवासी पप्पू मांझी के पुत्र सुरज कुमार इस वर्ष आयोजित मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है. इनके उतीर्ण होने की सूचना पर स्थनीय विधायक जीवेश कुमार, रविवार को उनके छात्र के घर पर पहुंच कर छात्र सूरज कुमार माझी की हौसलावर्धन करते हुए मिथिला के परम्परानुसार पाग-माला पहना कर उक्त छात्र को सम्मानित किया. उक्त अवसर पर मुसहर समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र के महादलित परिवार के साधन विहीन परिवार से ताल्लुक रखने वाले मेधावी छात्र सूरज कुमार मांझी ने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए है. उन्होंने सूरज को आश्वासन दिया कि आप आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखें. उन्होंने उक्त छात्र को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर छात्र सुरज कुमार मांझी ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि वह आईपीएस बने व बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारें.

