
भूमि विवाद में हुई मारपीट में महिला की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के सोनकी ओपी के देकुली चट्टी गांव निवासी भोला मुखिया की पत्नी ज्ञान देवी (70) को मंगलवार को गांव के ही लोगों ने कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया। डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में वीरो लाल देव और उनकी पत्नी संजीला देवी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनकी ओपी अध्यक्ष धर्मपाल ने इसकी पुष्टि की है।
महिला के पुत्र रामसेवक मुखिया ने बताया कि गांव के ही राजकुमार ठाकुर से एक साल पूर्व साढ़े पांच कट्ठा जमीन हमारे पिताजी ने खरीदी थी, उस जमीन पर गांव के वीरो लाल देव कब्जा कर रखा था। मंगलवार को वह जबरदस्ती धान रोप रहा था। मेरी मां वहां जाकर विरोध की तो वीरो लालदेव कुल्हाड़ी से मां के सिर पर प्रहार कर दिया। उस समय उसकी पत्नी भी वहां थी।

