Home मुख्य पुरानी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 3, 2018

पुरानी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार की देर रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही निवासी किशोर सिंह के मकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घटना के पीछे गांव के ही दो परिवार की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसमें इसी साल के 2 फरवरी को किशोर सिंह के भांजा की हत्या हुई थी।
इस मामले में गांव के ही सुनील सिंह सहित आधा दर्जन लोग को अभियुक्त बनाया गया था और सुनील सिंह की तरफ से लगातार यह धमकी दी जा रही थी कि केस को उठा लें, नही तो अंजाम बुरा होगा। इसी कड़ी में कल रात के 12 बजे जब किशोर सिंह के परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक कुछ लोग उनके दरवाजे पर आ धमके और गाली गलौज करने लगे। तेज आवाज सुनकर किशोर सिंह की पत्नी की नींद खुल गयी और जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंची दूसरी ओर से फायरिंग शुरू कर दिया गया।
फायरिंग के दौरान एक गोली किशोर सिंह की पत्नी की साड़ी को छुती हुई निकल गयी। जिसके बाद किशोर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस देर रात मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने मौके से गोली के खोके और एक बाइक को बरामद किया है। वहीं किशोर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त वो लोग सो रहे थे।
उन्होंने आगे बताया कि हंगामा का आवाज सुनकर जब हमारी पत्नी निकली तो उनलोगों ने हमारी पत्नी पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें वो बाल-बाल बच गयी। हमारे घर पर हमला करने वाले तारालाही निवासी विजय सिंह का पुत्र सुनील सिंह, रवि सिंह सहित आधा दर्जन लोग थे। वहीं सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया की पुलिस देर रात ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है और दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी करवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply