Home मुख्य पुलिस ने की पत्रकार की पिटाई, एसएसपी ने किया दो पुलिसकर्मियों को निलंबित। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 3, 2018

पुलिस ने की पत्रकार की पिटाई, एसएसपी ने किया दो पुलिसकर्मियों को निलंबित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पुलिस द्वारा एक दैनिक अखबार के संवाददाता को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिये जाने के मामले में त्वरीत कारवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने विश्वविद्यालय थाना के एसआई और एएसआई को निलंबित करते हुए दोनों के खिलाफ जांच का जिम्मा सदर डीएसपी को दिया है. इस संबंध में बताया जाता है कि एक दैनिक समाचार पत्र के छायाकार राहुल कुमार गुप्ता जो 3:45 बजे पुलिस लाईन में एसएसपी के निरीक्षण की तस्वीर लेने के बाद बलभद्रपुर मुहल्ला से टूटे हुए नल की तस्वीर लेकर वापस लहेरियासराय की ओर आ रहे थे, इसी बीच लहेरियासराय पेट्रोल पम्प के पास विश्वविद्यालय थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक ने रणजीत कुमार एवं तारकेश्वर सिंह ने लाठी से मारकर घायल कर दिया. जिसकी वजह से उनका कैमरा भी टूट गया. खबर मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने दोनों पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सम्पूर्ण मामले की एक रिपोर्ट डीएसपी सदर से मांगी है. उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट पदाधिकारियों के खिलाफ होगी, तो विभागीय कारवाई की जाएगी.

Share

Leave a Reply