Home मुख्य कमला बलान का जलस्तर बढ़ने से घनश्यामपुर के कई गाँवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 3, 2018

कमला बलान का जलस्तर बढ़ने से घनश्यामपुर के कई गाँवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमला बलान नदी के जलस्तर में वृद्धि से घनश्यामपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बाढ़ का पानी बहुत तेजी से खेत खलिहान में फैलने लगा है। बाउर, नवटोलिया, वैद्यनाथपुर, कन्कीमुसहरी, कैथाई आदि गांवों के चारों तरफ से पानी फैल गया है। पानी बढ़ने की आशंका से दोनों तटबंधों के बीच में बसे गांव के लोग सहमे हुए हैं। कमला पश्चिमी तटबंध से बाउर गांव को जोड़ने वाली आरईओ सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने लगा है। मध्य विद्यालय रसियारी में बाढ़ का पानी घुस गया है। लगातार हो रही वर्षा से जलस्तर में वृद्धि जारी है। बांध की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। विभागीय अभियंता बांध पर कैंप कर रहे हैं। कई जगहों बांध में रेन कट, फुट कट आदि की मरम्मत की जा रही है। वर्षा से मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। बाउर गांव के लोग बताते हैं कि इस वर्ष 68 से 75वें किलोमीटर के बीच तटबंध की ऊंचाई तथा चौड़ाई बढ़ा दी गई है। जिससे नदी के दोनों बांध के बीच बसे गांव के ऊपर खतरा बढ़ गया है। पानी बढ़ने से कई परिवार को गांव छोड़ कर विस्थापित होना पड़ेगा। इधर, बाढ़ प्रमंडल झंझारपुर-दो के कार्यपालक अभियंता एसएन यादव ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है।

Share

Leave a Reply