
बाढ़ की तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव ने की समीक्षा बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सह दरभंगा जिला के प्रभारी सचिव श्री अतुल प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में की गई।
समीक्षा के दौरान प्रधान सचिव ने सबसे पहले तटबंधों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने जानकारी दी कि तटबंधों के प्रत्येक किलोमीटर पर एक गृह रक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। तटबंधों के प्रत्येक पांच किलोमीटर पर कनीय अभियंता पांच गृह रक्षक के साथ कैम्प कर रहे है। प्रभारी सचिव ने प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों की औचक जांच करवाने का निर्देश दिया।
नावों के बारे में जाना: नावों की स्थिति के बारे में डीएम ने प्रभारी सचिव को बताया कि जिले में कुल 289 सरकारी नाव उपलब्ध है। कुल 241 निजी नावों के मालिकों से नाव परिचालन हेतु एकरारनामा भी कर लिया गया है। जिले में कुल 11 हजार पॉलिथीन शीट्स, 06 मोटर बोट, 177 टेन्ट की उपलब्धता की जानकारी दी गई। 280 चि्ह्तित बाढ़ शरण स्थलों की पहचान कर लिये जाने की भी जानकारी दी गई। डीएम ने बताया कि इस वर्ष भी कम्यूनिटी किचेन चलाया जाएगा।

