Home मुख्य लापरवाही और दोषी अधिकारी पर कारवाई की माँग को लेकर विधुत कार्यालय का घेराव। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 4, 2018

लापरवाही और दोषी अधिकारी पर कारवाई की माँग को लेकर विधुत कार्यालय का घेराव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा। आठ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को इनौस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पोलो मैदान स्थित धरना स्थल से बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के बंगाली टोला स्थित कार्यालय का घेराव पार्टी के जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा के नेतृत्व में किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग की लापरवाही से हो रही मौतों पर स्वेत पत्र जारी करने, 24 घंटे बिजली देने, पदाधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने आदि नारे लगा रहे थे।
मार्च के आक्रोशपूर्ण तेवर को देखकर विभाग के अधिकारियों ने मुख्य गेट को बंद कर दिया। इससे आंदोलकारी और उग्र हो गए। इनौस के महानगर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत राम की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गजेंद्र ने बिजली विभाग की इस करवाई की कड़ी निंदा की। कहा कि जिले में इस भीषण गर्मी में बदस्तूर जारी पावर कट, लो वोल्टेज, जर्जर तारों को बदलने, हाई टेंशन तारों के नीचे सेपरेटर लगाने, आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा, बिल सुधार आदि करने में विभाग के अधिकारी फेल है। यदि तत्काल राहुल के मौत के जिम्मेवार व लहेरीयासराय थाना कांड संख्या 319/18 के अभियुक्तों को पद से नहीं हटाया गया और पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन होगा। वहीं, इनौस के राज्य परिषद सदस्य सह सदर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य केशरी कुमार यादव ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को जनता के सवालों से कोई लेना देना नहीं है। अधीक्षण अभियंता की पहल पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आठ सूत्री मांग पत्र के आलोक में वार्ता की गई। जिसमें लहेरियासराय पोस्ट ऑफिस के पास 23 जून को हुई राहुल की मौत की घटना की जांच को लेकर तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम का गठन किया गया। टीम गुरुवार को बहादुरपुर जाकर राहुल के परिजनों से मिलेगी। कमेटी सात दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, जले ट्रांसफार्मर को बदलने और बहादुरपुर जेई से कारण पृच्छा नोटिस करने का आदेश दिया गया। वहीं बिल सुधार को लेकर पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाने की जानकारी दी गई। वार्ता में रंजीत राम, धर्मेंद्र शर्मा, राजा यादव, माले नेता देवेंद्र कुमार और रमाशंकर साहनी, बसंत कुमार, रंजीत राय, सुबोध कुमार, चंदन कुमार, अमरनाथ यादव आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply