
बिजली के करेंट से 30 वर्षीय युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सकतपुर थाना क्षेत्र के बैका पंचायत के दादपट्टी गांव में बुधवार की रात बिजली के करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रात के आठ बजे की बताई जा रही है जब युवक बिजली के पंखे को ठीक करने के लिए तार जोड़ रहा था। उसी समय बिजली के संपर्क में आने से अचेत होकर गिर गया। परिजनों द्वारा पीएससी तारड़ीह ले जाने के क्रम में ही उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सज्जन यादव के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। वही पत्नी एवं 3 वर्षीय बच्ची पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घटना से क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत हो गए है। क्षेत्र में लगातार बिजली से हो रही दुर्घटना एवं मौत से लोगों में खौफ देखा जा सकता है।

