
Home मुख्य शेरनी ने शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर छात्राओं-अध्यापकों से की बात। Voice of Darbhanga
शेरनी ने शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर छात्राओं-अध्यापकों से की बात। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसएसपी मनोज कुमार द्वारा गठित विशेष महिला पुलिस दस्ता शेरनी दल ने बुधवार को कई स्कूल व कॉलेज परिसरों का औचक निरीक्षण किया। स्कूल व कॉलेजों के आस पास का भी जायजा लिया गया। सबसे पहले शेरनी दल एसआई रीना कुमारी के नेतृत्व में थलवारा रोड स्थित एक निजी स्कूल पहुंची। वहां का जायजा लेने के बाद वहां के प्राचार्य से उनलोगों ने
मुलाकात की। प्राचार्य को मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया। शेरनी दल में शामिल पुलिस अधिकारियों ने उनसे कहा कि किसी तरह की समस्या होने पर वे सीधे मोबाइल नम्बर पर संपर्क करें। शेरनी दल महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम करेगी। साथ ही महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के प्रति भी सजग रहेगी।

