
Home मुख्य बाढ़ की तैयारियों के आकलन केलिए सूबेदार अशोक तावड़े के नेतृत्व में पहुँची आर्मी की सर्वे टीम। Voice of Darbhanga
बाढ़ की तैयारियों के आकलन केलिए सूबेदार अशोक तावड़े के नेतृत्व में पहुँची आर्मी की सर्वे टीम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केंद्र सरकार की तरफ दरभंगा में संभावित बाढ़ के दौरान जरूरतों का आकलन करने केलिए सूबेदार अशोक तावड़े के नेतृत्व में राँची से 6 सदस्यीय टीम दरभंगा पहुंची है। ये टीम दो दिनों में एरिया रेकी कर वापस हो जाएगी। अशोक तावड़े ने बताया कि फिलहाल चार प्रखंडो पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम तथा किरतपुर में बाढ़ का
खतरा अभी तक बना हुआ है। सबसे ज्यादा खतरा फिलहाल घनश्यामपुर में बना है। बाढ़ के दौरान कितने फ़ोर्स, इलेक्ट्रिक बोट, लाइफ जैकेट आदि की जरूरत पड़ सकती है, इसी की रिपोर्ट तैयार करके टीम लौट जाएगी और पुनः निर्देशानुसार आवश्यक तैयारियों एवं संख्याबल के साथ पहुँचेगी।

