Home मुख्य जिलाधिकारी ने किया सात निश्चय योजना का भौतिक निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 5, 2018

जिलाधिकारी ने किया सात निश्चय योजना का भौतिक निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने हनुमाननगर प्रखंड की गोढ़ैला पंचायत के वार्ड 10 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने हर-घर नल का जल, लोहिय स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, गली-नाली पक्कीकरण, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना समेत कई अन्य योजनाओं का भौतिक सत्यापन और योजनाओं की स्थिति का अवलोकन किया और सम्यक दिशा निर्देश साथ चल रहे अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी दिन में करीब सवा दस बजे संबंधित वार्ड में स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हरिनगर टोल पहुंचे।जहां सप्ताह भर पहले से कार्यक्रम तय था। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही डीएम ने सबसे पहले पानी टंकी का हाल जाना।फिर स्कूल की रसोईया से नल का जल प्रयोग में लाने की बात कही।उसके बाद स्कूल की प्रभारी एचएम किरण कुमारी से एनटीपीसी से निर्मित शौचालय की छत पर टंकी लगाकर शौचालय में नल लगवाने के लिए निदेशित किया।

Share

Leave a Reply