Home मुख्य देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार दो व्यक्ति सहित तीन की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 6, 2018

देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार दो व्यक्ति सहित तीन की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ी-बहेड़ा पथ पर बहेड़ी कॉलेज के पास गुरुवार की देर रात दो बाइक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। इसमें दादा-पोता समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बहेड़ी थाना की पुलिस ने इलाज के लिए उनलोगों को पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने डीएमसीएच भेज दिया। इलाज के क्रम में तीनों ने डीएमसीएच में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के चनमाना निवासी उपेन्द्र पासवान (52), उनके भतीजे प्रदीप कुमार पासवान का पुत्र नीतीश कुमार (22) (दादा-पोता)के रूप में की गई है जबकि तीसरा संजीव कुमार शर्मा (15) समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड सरहैला का रहने वाला है। इसमें दादा व पोता तीसरे व्यक्ति संजीव लाल देव की बाइक पर सवार थे। ये लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दूसरी ओर संजीव शर्मा दो दोस्तों के साथ बाइक से बिरौल से एक बारात से लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। मृतक उपेद्र के परिजनों ने बताया कि वे रात को करीब एक बजे चचेरे पोते नीतीश के साथ बाइक से बहेड़ी से अपने गांव चनमाना जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप का चालक फरार हो गया। उपेन्द्र कुशेश्वरस्थान में मलेरिया विभाग में सुपरवाइजर थे। वहीं नीतीश बीए पार्ट वन का छात्र था।

Share

Leave a Reply