Home मुख्य दुष्कर्मियों को फाँसी देने की माँग को लेकर बजरंग दल ने निकाला प्रतिरोध मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 6, 2018

दुष्कर्मियों को फाँसी देने की माँग को लेकर बजरंग दल ने निकाला प्रतिरोध मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले प्रखण्ड में मध्यप्रदेश के मंदसौर में सात वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड संयोजक रणजीत कुमार झा के नेतृत्व में जाले में प्रतिरोध मार्च निकाला। दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न स्लोग्न लगी तख्तियां महिलाओं के सम्मान में बजरंगदल मैदान में,निकलो घर मकानों से बेटी को बचाना है, लिए मार्च में शामिल थे। मार्च खरका मोड़, महतो चौक से गांधीचौक, महावीर बाजार, गणपति बाजार, शंकरचौक, जलेश्वरीस्थान, थानाचौक , जाले हाट होते हुए पुन: महतो चौक पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। संयोजक रंजीत झा ने कहा कि युवतियों व महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता कृतसंकल्पित हैं। दुष्कर्मी नीचता की पराकाष्ठा पार कर गए हैं। 7 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दुष्कर्मियों को ट्रायल चलाए बिना न्यायालय अविलंब फांसी की सजा दे। सह संयोजक आदित्य कुमार झा , मीडिया प्रभारी विकास कुमार झा , गौरक्षक चन्द्रप्रकाश,संजीव चौधरी, बादल राज , पिंटू गुप्ता, सुभाष कुमार झा आदि ने सभा को संबोधित किया।

Share

Leave a Reply