
समाज के पिछड़े तबकों केलिए काम कर रहे हैं नीतीश कुमार: आरसीपी सिंह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रदेश की उपेक्षित वंचित तबके के लोगों के लिए दिन रात काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार। राम मनोहर लोहिया व जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलते हुए दिन रात उपेक्षित, वंचित व।अति पिछड़ों के लिए सर्मिपत व्यक्ति है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। यह बातें शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित कमला नेहरु लाइब्रेरी में आयोजित अति पिछड़ा जिला सम्मेलन में रोड शो के उपरांत जनता दल यूनाइटेड के सांसद व राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कही।
उन्होंने राज्य के अति पिछड़ों को एकजुट होकर मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा राज्य के विकास की तुलना अति पिछड़ों के विकास से की जा सकती है। पूर्व के बिहार के अति पिछड़ा आज के बिहार के अति पिछड़ा अपनी स्थिति स्वयं तुलना कर देख लें। हमारा बिहार प्रगति की रास्ते पर बढ़ रहा है। इससे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अतरवेल चौक से रोड शो में शामिल होकर बिशनपुर, तारालाही, लहेरियासराय, बहेड़ी, बहेड़ा, धरोरा ,नेहरा, सोनकी, बीएमपी कैंप होते हुए कमला नेहरु लाइब्रेरी पहुंचे। अपने संबोधन के दौरान श्री सिन्हा ने कहा कहा आज के रोड शो में कार्यकर्ताओं का जो जोश देखने को मिला है वह सिद्ध करता है कि हमारा बिहार नितीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अति पिछड़ा समुदाय से अपील किया की आने वाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है।
इससे पूर्व अपने संबोधन में प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कहा की 2005 के पूर्व का बिहार और आज के बिहार को तुलना गत रुप से देखकर स्वयं भी हम अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारा बिहार विकास के किस पायदान पर खड़ा है।
श्री सहनी ने नीतीश कुमार को जननायक कर्पूरी ठाकुर व राम मनोहर लोहिया के रास्ते पर चलने वाला गरीबों का मसीहा करार दिया। सांसद डॉ रामनाथ ठाकुर ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ों के विकास कार्यों व चिंतन अधूरा छोड़ कर गए थे उसको पूरा करने की राह पर नीतीश कुमार बहुत आगे निकल चुके हैं। उनका सपना बिहार के अति पिछड़ों का विकास करना है। इनके हाथों को मजबूत करना अति पिछड़ा समुदाय के विकास के लिए अनिवार्य है।
इससे पूर्व प्रदेश में मुख्यमंत्री की ओर से चलाए जा रहे हैं अति पिछड़ों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश जदयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद, महासचिव गणेश कानू, पूर्व विधान पार्षद उदयकांत चौधरी, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता भारती मेहता, प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व विधायक लक्ष्मीश्वर राय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अशरफ हुसैन आदि ने कहा कि राज्य में अति पिछड़ों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से दिन रात कार्य किया जा रहा है।
नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के साथ ही अति पिछड़ों का विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती व अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया । कार्यक्रम में प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष व बेनीपुर के विधायक सुनील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद डॉ विनोद कुमार चौधरी, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, डॉ रामप्रवेश पासवान, जिला जदयू तकनीकी सेल के जिला अध्यक्ष शशि चंद पटेल, गिरींद्र नारायण कुंवर, जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर रूमी, मोहम्मद रिजवान आजाद सहित काफी संख्या में जदयू के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

