Home मुख्य अहले सुबह लगी आग से कपड़े की दुकान जलकर खाक। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 7, 2018

अहले सुबह लगी आग से कपड़े की दुकान जलकर खाक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भरवाड़ा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लगने की घटना सामने आयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार लोगों ने अहले सुबह फाइव स्टार क्लॉथ सेंटर नामक दुकान में लगी आग देखकर बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय थाना के सहयोग से यूनिवर्सिटी थाना के द्वारा फायर बिग्रेड की गाड़ी भी भेजी गयी। तब जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग के कारणों एवं नुकसान के आकलन की फिलहाल ठोस जानकारी नही मिल पायी है।

Share

Leave a Reply