
ठनका गिरने से युवती की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अलीनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी विनोद मुखिया की पुत्री चंद्रिका कुमारी (14) की मौत शनिवार की शाम करीब पांच बजे ठनका गिरने से हो गई।
बताया जाता है कि बादल लगते देख चंद्रिका अपने मकान की छत पर सूख रहे कपड़े को उतारने के लिए ज्योंही पहुंची कि बगैर बारिश उसके ऊपर ठनका आ गिरा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के माता पिता सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाते ही पंचायत की मुखिया अनुराधा ¨सह ने पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया तथा बीडीओ रितेश कुमार और थानाध्यक्ष रामनारायण पासवान को सूचना देकर सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की बात कही।थानाध्यक्ष ने श्यामपुर गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया। वहीं बीडीओ ने भी पहुंचकर एसडीओ बेनीपुर से बात करने के बाद जल्द ही चार लाख का सरकारी सहायता देने की बात परिजनों को कही। मुखिया अनुराधा सिंह ने कबीर अन्त्योष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिए।

