Home मुख्य पेड़ से गिरकर शिक्षक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 7, 2018

पेड़ से गिरकर शिक्षक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के धनौली पंचायत अंतर्गत सीमा गांव के गणेश पोद्दार के 33 वर्षीय पुत्र शिशु रंजन पोद्दार की मौत शनिवार की सुबह आम के पेड़ से गिरने के कारण हो गई। वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अदावन में प्रखंड शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे।
विद्यालय जाने से पूर्व नाश्ते में रोटी भुजिया के साथ मालदह आम खाने की इच्छा से वह पेड़ पर आम तोड़ने चढे़ थे। इसी क्रम में पेड़ की डाली टूट गई। 20-25 फीट ऊपर से गिरने के बाद उनका सर फट गया और हाथ की हड्डी टूट कर बाहर निकल गई। परिजन उन्हें लेकर दरभंगा की ओर निकले लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दोपहर में ही परिजनों ने उनका दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में पूछने पर बहेड़ी सीओ विमल कुमार कर्ण ने कहा कि इस तरह के कांड में आपदा प्रबंधन कोष से कोई सरकारी सहायता राशि नहीं दी जाती है।
इस बीच सैकड़ों कुटुंब, परिजन एवं शिक्षक उनके घर पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। इसी क्रम में प्रखंड शिक्षक संघ के बहेड़ी के दर्जनों शिक्षकों ने उनके पैतृक निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक प्रकट किया।
गौरतलब है कि मृतक शिक्षक को एक पुत्र डेढ़ साल का है जबकि 26 वर्षीय पत्नी सोनी देवी साढ़े आठ माह की गर्भ से है। बदहवास पत्नी गुमसुम सी लोगों का मुंह निहार रही थी । मृतक तीन भाई और एक बहन में तीसरे स्थान पर है। सभी की शादी हो चुकी है । 55 वर्षीय माता रेणु देवी का रो-रो कर बुरा हाल था । बार-बार उनके मुंह से पुत्र का नाम निकल रहा था और बेचैनी से बेसुध हो गई थी।

Share

Leave a Reply