
साप्ताहिक समीक्षा में डीआईजी ने गिनायी पुलिस की उपलब्धियां। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीआईजी विनोद कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी जिला में दिनांक 2 जुलाई से 7 जुलाई तक हुई गिरफ्तारियां, शराब बरामदगी, यातायात नियमों के उल्लंघन मामले में की गयी कार्रवाई की जानकारियां दी। डीआईजी ने बताया कि तीनों जिले में उक्त अवधि तक अपराध के विभिन्न शीर्ष में कुल 251 आरोपितों की गिरफ्तारी-आत्मसमर्पण हुई है। इसमें समस्तीपुर में सबसे अधिक 119, दरभंगा में 81 व मधुबनी में 51 गिरफ्तारी-आत्मसमर्पण हुई है। डीआईजी ने बताया कि एक देसी कट्टा, 4 कारतूस, एक ट्रक, 2 चार पहिया वाहन, 13 बाइक के अलावा 3 मोबाइल व 20 एटीएम एक सप्ताह के अंदर बरामद हुई है।
उन्होंने बताया 2433 लीटर विदेशी शराब तथा 1006 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है। इसमें दरभंगा में सबसे अधिक 1370 लीटर व समस्तीपुर में 951 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है। वहीं मधुबनी में 1006 लीटर देसी शराब व 112 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके साथ ही शराब के साथ कुल 56 अभियुक्तों की
गिरफ्तारी हुई है। इसमें सबसे अधिक मधुबनी में 25, दरभंगा में 19 तथा समस्तीपुर में 12 अभियुक्त शामिल हैं।
इधर, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से कुल 2 लाख 57 हजार 100 रुपया जुर्माना की राशि वसूल की गयी है। इसमें सबसे अधिक दरभंगा में 1 लाख 58 हजार 600 रुपये, समस्तीपुर में 54 हजार 700 रुपये तथा मधुबनी में 43 हजार 800 रुपये जुर्माना वाहन चालकों से वसूल किये गये हैं।

