
मिथिला विवि में नये कुलसचिव ने संभाला पदभार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कुलसचिव कर्नल निसिथ कुमार राय ने आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुलसचिव का पद संभाला. वे 30 जून को दानापुर कैम्प से सेवानिवृत होने के बाद यहां योगदान किया. इस पहले कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह के आदेश के उपकुलसचिव 1 के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गई. अधिसूचना में निवर्तमान कुलसचिव मुश्तफा कमाल अंसारी को अपने पैतृक महाविद्यालय में योगदान करने की बात कही गई है. जहां तक कर्नल निसिथ कुमार का सवाल है, तो सेना के कार्यकाल में उनकी पोस्टिंग 17 से 18 जगहों पर हुई. पहली पोस्टिंग ही सियाचीन में हुई थी.

