Home मुख्य देर रात गोली फायरिंग से दहशत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 10, 2018

देर रात गोली फायरिंग से दहशत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले में सोमवार देर रात अपराधियों ने अधिवक्ता तंत्र नाथ ठाकुर के घर पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ितों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 11 बजे नकाबपोश अपराधी अधिवक्ता तंत्र नाथ ठाकुर के घर आ धमके और हत्या करने की नियत से कमरे में सो रहे युवक पर फायरिंग करने लगे। खिड़की में कांच लगे होने के कारण युवक पहली फायरिंग की आवाज सुनकर छिप गया। जिससे उसकी जान बच सकी।
इधर पीड़ित युवक ने बताया कि उसके परिजन किसी से उधार के पैसे की मांग कर रहे थे। जिस कारण कई बार उनकी बहस भी हो चुकी है। युवक ने इसी मामले में गोलीबारी किये जाने की आशंका जताई। पीड़ितों ने नरेश राय और संजीव झा सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
वहीं सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। साथ ही पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Share

Leave a Reply