
मिथिला के एक सौ एक संतों द्वारा शंखनाद और डमरू वादन से पटना में होगा अमित शाह का स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत को लेकर मिथिला के अघोषित राजधानी दरभंगा में भाजपा के नेता स्वागत को लेकर नये-नये तरकीब आजमाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. प्रतिदिन बैठकों का दौर जारी है और नये-नये प्रस्तवों पर विचार चल रहा है. मखान का माला और मिथिला पेंटिंग तो आम हो गई है. पर इस बार कुछ नया करने की सोंच लेकर भाजपाई जुटे हुए हैं. मंगलवार को जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में भाजपा की नेताओं की बैठक हुई. बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने तैयारी के बावत जानकारी देते हुए बताया कि यहां के 101 संत महात्मा जिनमें यहां के सभी स्थान के महंत अमित शाह के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और डमरू के डिमडिम के बीच शंखनाद करेंगे. पहले यह तय हुआ था कि 101 किलो के मखाना का माला श्री शाह का पहनाया जाएगा, लेकिन इसमे थोरा बदलाव हुआ है. अब मखान के माले पर कमल और गुलाम के फुल भी पूरी तरह लपेटे रहेंगे. इसके अलावा मिथिला की पहचान मिथिला पेंटिंग भी उन्हें भेंट किया जाएगा. सबसे आकर्षक का केन्द्र होगा संत
महात्माओं का शंखनाद सभी संत एक ही तरह के भगवा वस्त्र में दिखेंगे. आज की बैठक में जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि जिले के सभी 365 शक्ति केन्द्र के प्रभारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. मंगलवार की बैठक में प्रदीप ठाकुर, अशोक नायक, अमलेश कुमार झा, हेमंत झा, बालेंदु झा, विकास झा, छोटू, मणिकांत मिश्र, राजेश रंजन, संतोष पासवान आदि शामिल थे.

