Home मुख्य एक ही रात में चोरो ने तीन दुकानों में की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 10, 2018

एक ही रात में चोरो ने तीन दुकानों में की चोरी। Voice of Darbhanga

केवटी : स्थानीय थाना क्षेत्र के दड़िमा चौक पर संचालित चाय-नाश्ते तथा पान की तीन-तीन अलग-अलग दुकानों की सोमवार की रात चोरो नेताला तोड़ कर नकद चौदह हजार व एक मोबाइल सेट समेत करीब 30 हजार रूपये की सामग्री चोरी कर ली. दुकानदारों ने संदेह के आघार पर दो युवक को पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पकड़े गये युवक दड़िमा के दिलीप गुप्ता व मो जिलानी उर्फ डोमा शामिल है. पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए पकड़े गये दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. चोरो ने राजेंद्र साह चाय नाश्ता दुकानदार के गल्ले को तोड़कर नकद एक हजार रूपया व श्रवण यादव के कटघरे नुमा पान दुकान की पल्ले को तोड़कर नकद 12 हजार रुपए व करीब 15 हजार रुपए के सामानों की चोरी कर ली. जबकि मेही यादव के पान दुकान की ताला तोड़ कर गल्ले में रखा नकद 1 हजार रुपए चोरी कर ली.

Share

Leave a Reply