
विश्व जनसंख्या दिवस समर्पण एवं पतंजलि द्वारा कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सामाजिक संस्था समर्पण द्वारा शहर के कई हिस्सों में जागरूकता रैली, नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में आइबी स्मृति आरोग्य संस्थान और गुंजन एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबुल ट्रस्ट भी शामिल थे. वहीं सदर प्रखंड के कबीरचक पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पतंजलि योगपीठ, दरभंगा के द्वारा किया गया. इसके जिला अध्यक्ष हरी सहनी ने बताया कि लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है. कार्यक्रम में संजीव कुमार मिश्र, दीपक कैलाश महथा आदि उपस्थित थे. वहीं डॉ. मृदु कुमार शुक्ला, डॉ. गुंजन त्रिवेदी शुक्ला आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण किया. कार्यक्रम में आकाश गौरव, डॉ. अमरजीत कुमार, रंजीत श्रीवास्तव, विजय सहनी, जवाहर पूर्वे, विजय भूषण गुप्ता, विक्रम गुप्ता, टिंकु कुमार आदि उपस्थित थे.

