Home मुख्य मनीगाछी पहुँच जिलाधिकारी ने लिया विकास कार्यों का जायजा। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 11, 2018

मनीगाछी पहुँच जिलाधिकारी ने लिया विकास कार्यों का जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को मनीगाछी प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में अधिकारियों की टीम बनाकर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा कराई और स्वयं राघोपुर पश्चिमी पंचायत में विकास कार्यों की समीक्षा की और निरीक्षण किया. वहीं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय राघोपुर ड्योढ़ी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी पंचायत के कार्य से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने जिला के अन्य मुखियों को भी किसी तरह की कार्य करने की बात की. ज्ञात हो कि इस पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं हुआ है. मुखिया ने सामुदायिक भवन को ही पंचायत सरकार भवन में तब्दील कर दिया है और यहीं से सभी तरह के कार्याें का संचालन हो रहा है. इतना हीं नहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के किचन शेड भी पंचायत निधि से ही कराया गया है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय की व्यवस्था देखने के बाद जिलाधिकारी ने इससे भी प्रेरणा लेने की बात कही, लेकिन नारायणपुर और कायस्त कबई में स्कूलों की हालत जर्जर स्थिति में देखा. जिलाधिकारी ने राघोपुर पश्चिमी पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया. जहां लोगों ने अपनी समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया. सबकुछ ठीक रहते हुए भी पंचायत सेवक गोपाल ठाकुर अनुपस्थित रहे. उसे निलंबित करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया. बाद में मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी ने वहां जांच अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड के कार्याें का जायजा लिया. जिलाधिकारी के साथ जिला से गये नोडल पदाधिकारी, प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता और प्रशिक्षु आइएएस भी साथ थे.

Share

Leave a Reply