Home मुख्य क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दिया अधिकारियों को टास्क। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 11, 2018

क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दिया अधिकारियों को टास्क। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मासिक अपराध गोष्ठी के समीक्षा के दौरान बुधवार को पुलिस अधिकारियों का टास्क निर्धारित कर दिया है. उन्होंने कहा कि कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के साथ-साथ हत्या, लूट, डकैती और जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों की धड़-पकड़ तेजी के साथ की जाय. वहीं उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद को हल्के में न लें किसी भी मामले में प्रत्येक शनिवार को क्षेत्र के अंचलाधिकारी के साथ मिलकर मामले का निपटारा करें. वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के बाद पुलिस फोर्स तेजी से कारवाई करें. इसके लिए पुलिस लाइन में 24 घंटे फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि त्वरित कारवाई कर मामले को निपटाया जा सके. उन्होंने कहा कि यातायात अधिनियम का पालन अभी भी नहीं हो रहा है. जहां आज भी लोग बिना हेलमेट सड़कों पर चल रहे हैं. वहीं दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया है. ऐसे में अतिक्रमण को तेजी से हटाए जाने का आदेश संबंधित थानेदार को दिया. उन्होंने कहा कि जिले में सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान और नशीली पदार्थों का सेवन नहीं हो इसके लिए कोटपा कानून को तेजी से लागू किया जाय. वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सूची बनाई जाय. जिनके पास एकाएक अधिक संपत्ति आ गई है. उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देशित किया कि कांडों के निष्पादन के साथ-साथ कांडो का अनुसंधान कर न्यायालय में भेजें ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके. आज का कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया था. जिसमें सभी एसडीपीओ के साथ-साथ पुलिस इंस्पेक्टर व थानेदार शामिल हुए.

Share

Leave a Reply