Home मुख्य जिलाधिकारी ने किया पेयजल निश्चय योजना के तहत बने आपूर्ति एवं वाशिंग टावर का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 12, 2018

जिलाधिकारी ने किया पेयजल निश्चय योजना के तहत बने आपूर्ति एवं वाशिंग टावर का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को केवटी प्रखंड की असराहा पंचायत की वार्ड संख्या 1 में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत 13 लाख 65 हजार सौ रुपये की लागत से निर्मित आपूर्ति एवं वाशिंग टावर का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने खासकर हर-घर नल का जल, लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, पक्की गली नली, हर घर-घर बिजली समेत कई अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्पॉट पर ही कई संचिकाओं के अवलोकन के बाद कई आवश्यक दिशा-निर्देश साथ चल रहे अधिकारियों को दिए। डीएम करीब डेढ़ बजे असराहा पहुंचे और वार्ड संख्या 1 में निर्मित आपूर्ति एवं वा¨शग टावर के उदघाटन के बाद घर-घर जाकर हर घर नल का जल का स्थल निरीक्षण किया। नल की टोटी खोलकर देखा कि पानी आ रहा है या नहीं। शौचालयव हर घर-घर बिजली का भी मुआयना किया। पंचायत की मुखिया साजरा खातून के कार्यों की सराहना की। महिलाओं व पुरुषों से बातें कर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त की। वार्ड 1 में ही जनसंवाद का आयोजन कर वहां के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने का सुझाव लोगों को दिया। जनसंवाद में मौजूद लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण के साथ स्वास्थ्य रक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस कार्य में कार्यरत प्रशासन का सहयोग करने तथा स्वस्थ और विकसित बिहार के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की नसीहत दी। साथ चल रहे अधिकारियों को ससमय योजना लक्ष्य हासिल करने,शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि का त्वरित भुगतान करने और योजना कार्य के संचालन में तेजी लाने का सख्त आदेश दिया। उन्होंने खिरमा पथरा बाजार में जलजमाव के संबंध में बताया कि डीडीसी को तकनीकी पदाधिकारियों के साथ स्थल जांच कर जलनिकासी की व्यवस्था करवाने के लिए कहा गया है। अन्य समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखे जाने की बात कही। मुखिया साजरा खातून की अध्यक्षता एवं प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद रेजा बब्लू के संचालन में आयोजित जनसंवाद को डीडीसी डॉ. कारी महतो, सदर भूमि सुधार उपसमाहर्ता व केवटी के वरीय प्रभारी पदाधिकारी पुष्पेश कुमार, एसीएमो डॉ. दिलीप कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply