Home मुख्य नदी में डूबने से 13 बर्षीय बालक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 13, 2018

नदी में डूबने से 13 बर्षीय बालक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले क्षेत्र में अधवारा समूह की खिरोई नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. मृतक मास्सा गांव के मो. मोनाजिर का 13 वर्षीय पुत्र मो. मज्जसिर अपने गांव मास्सा व मुरैठा के बीच खिरोई नदी पर बने पुल के पास अपने गांव के पांच बच्चो के साथ उछल कूद कर नहा रहा था. इसी नहाने के दौरान वह अचानक डूबकी लगाया, फिर बाहर नहीं निकल सका. साथ नाहा रहे सभी बच्चे हल्ला करते हुए लोगो को बताया मज्जसिर नदी में डूब गया है. तत्क्षण दर्जनो युवक नदी में कूद पड़े, लेकिन उक्त डूबे लड़के के शव का पता नहीं लग सका. इसी बीच मुखिया अजमेरी खातून ने थाना व अंचल को इस घटना की सूचना दी. सूचना के तुरंत बाद अंचलाधिकारी कमल कुमार, थानाध्यक्ष उमेश कुमार पुलिसवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मल्लाह से महाजाल डलवाया जहां मृतक का शव बरामद हो सका. ग्रामीणों के आग्रह पर मृतक के शव को पंचनामा के आधार पर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के अंतिम क्रियाकर्म के लिए मृतक के परिजनों को कवीर अंत्येठी योजना के तहत मुखिया ने तुतंत 3 हजार रुपये प्रदान किया गया है.

Share

Leave a Reply