Home मुख्य एमएसयू द्वारा समाहरणालय परिसर में अनाधिकृत प्रदर्शन पर डीएम नाराज, प्राथमिकी दर्ज। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 14, 2018

एमएसयू द्वारा समाहरणालय परिसर में अनाधिकृत प्रदर्शन पर डीएम नाराज, प्राथमिकी दर्ज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के प्रदर्शनकारियों द्वारा समाहरणालय परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रदर्शन कर सरकारी काम मे बाधा के आरोप में लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस संदर्भ में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि आज दिनांक अपराह्न लगभग ढाई बजे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण राय, एमएसयू सदस्य शिवेंद्र वत्स, एमएसयू अमित कुमार ठाकुर एवं अन्य के नेतृत्व में लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने बगैर अनुमति के जुलूस निकालकर अनाधिकृत रूप से समाहरणालय परिसर में प्रवेश किया। प्रवेश के उपरांत लाउडस्पीकर के माध्यम से जिला पदाधिकारी महोदय के कार्यालय प्रकोष्ठ के सामने अनावश्यक रुप से नारेबाजी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। इसतरह की अनुशासनहीनता पर जिला पदाधिकारी महोदय ने काफी रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में समाहर्ता प्रकोष्ठ के गृहरक्षकों ने लहरियासराय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाया है।

Share

Leave a Reply