
तालाब में बने गड्ढे में डूबने से युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भरवाड़ा बाजार स्थित लीलू साह के पोखर में बने गड्ढे में डूबने से भरवाड़ा निवासी मो. अली (28 वर्ष) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर गड्ढे से युवक की लाश को निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है।अतरवेल भरवाड़ा पथ पर अहले सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले ग्रामीणों ने बताया कि युवक तालाब के किनारे टहल रहा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हो सकता है कि वह तालाब में के बीच में जेसीबी से बने गड्ढे में शौच के लिए गया होगा कि लगभग आठ फीट गहरे पानी में चला गया होगा। तैरना नहीं आने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। गड्ढे के पानी में हो रही हरकत को देखकर सड़क किनारे से जा रहे लोगों ने हल्ला शुरू कर दिया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। कुछ उत्साहित युवकों ने तालाब के गड्ढे में जाकर लाश की खोज शुरू कर दी। बड़ी मशक्कत कर लाश को तालाब से ऊपर निकाला गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। बाजार में घूमकर कहीं कहीं सिलाई का कार्य कर जिवन यापन करता था। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

