
Home मुख्य कुशल युवा कार्यक्रम के परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित Voice of Darbhanga
कुशल युवा कार्यक्रम के परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र स्थित सभागार में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा उत्तीर्ण 125 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरीत किया. वहीं 346 छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग करते हुए शुभकामना दी. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से प्राप्त हो रहे ऋण हेतु बैंक के स्थान पर अब बिहार राज्य शिक्षा वित निगम
के माध्यम से छात्र-छात्राओं का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. इस मौके पर उपविकास आयुक्त डॉ. कारी पासवान, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र दरभंगा के सभी पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारी, केन्द्रीय कोर्डिनेटर आदि मौजूद थे.

