
Home मुख्य वर्दी हुई शर्मसार: स्कूल परिसर में शराब पीते थाना के एएसआई सहित चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
वर्दी हुई शर्मसार: स्कूल परिसर में शराब पीते थाना के एएसआई सहित चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराबबन्दी कानून को लागू करने की जिम्मेवारी जिन पर है, वही कानून की धज्जी उड़ाते हो तो आमजन को क्या कहा जाए। बीती देर रात कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जब लहेरियासराय थाना की पुलिस को एक गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में चार लोगों के शराब पीने की सूचना मिली। पुलिस ने जब छापा मारा तो उसमें बहादुरपुर थाना के एएसआई उमेश कुमार सहित निजी स्कूल के संचालक पंकज कुमार, गर्ल्स स्कूल के
प्रधानाचार्य सियाराम प्रसाद एवं उसी विद्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी विनोद सहनी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से शराब की बोतलें, पैसा एवं मोबाइल भी बरामद किया गया है।

