
अधेड़ की हत्या कर लाश आम के बगीचे में फेंकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के डीहटोल तरौनी गांव में यही के किसान गोविन्द चौधरी (55) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम घर के बगल में आम के बगीचा में उनका शव मिला। उनकी मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्चा है कि हाथ-पांव बांधने के बाद गर्दन दबा कर हत्या की गई है। शव मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने अधेड़ की मां सुभद्रा चौधरी (75) व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। घर के बगल में आम का बगीचा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आम की रखवाली करने के लिए एक मचान बगीचे में बना हुआ है। उसके सटे झाड़ी में लाश मिली। एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी ने बताया कि मामले में पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करेगी।

