
सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों की काटी हाजिरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार मिश्र ने रविवार की शाम सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे – केवटी का औचक निरीक्षण किया। कई आवश्यक निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल को दिया। करीब एक घंटे तक चलें इस निरीक्षण के क्रम में उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की खोज खबर लेते हुए दोनों की उपस्थिति पंजी को देखा। इस दौरान डॉ. नूतन कुमारी, डॉ. अरुण प्रकाश तथा डॉ. कसीम अहमद फैजी तीनों चिकित्सक मौजूद नहीं थे। तीनों की हाजिरी काटते हुए स्पष्टीकरण पूछा है। विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया। प्रसव कक्ष, एनबीसीसी कक्ष, इनडोर सुरक्षा गार्ड, 102 एम्बुलेस कर्मी चिकित्सक, नर्स, साफ सफाई को काफी बारिकी से देखा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य को कार्य के लिए सही तरीका अपनाने का सख्त निर्देश दिया। आउटडोर व इनडोर में मरीजों की कमी पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही का नतीजा है मरीजों की संख्या कम होना। स्वास्थ्य उपकेंद्र असराहा में एएनएम की डयूटी को नियमित रूप से करने
की हिदायत दी। भर्ती मरीजों को एक सप्ताह से पथ्य नहीं मिलने से भड़के सीएस डॉ. मिश्रा ने कहा कि आने पर यह जानकारी मिल रही है। ये घोर लापरवाही है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में यदि एक सप्ताह में बदलाव नहीं किया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अनुश्रवण सह मूल्यांकन सहायक राजीव कुमार मिश्र, एएनएम गायत्री कुमारी भी मौजूद थे।

