Home मुख्य तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 15, 2018

तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग कंकाली मंदिर स्थित तालाब में डूबने से रविवार को एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। बताया जाता है कि दिन के 11 बजे युवक अपना कपड़ा उतार कर नहाने के लिए तालाब में उतरा। लेकिन कुछ ही देर के बाद वह डूबने लगा। यह देख वहां खड़े युवक ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन वह युवक को ही अपनी ओर खींचने लगा। इसके बाद युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर किनारे पहुंचा। हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटने लगे। युवक को खोजने के लिए स्थानीय दो लोग तालाब में उतरे। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर एनडीआरएफ के गोताखोर भी पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक के शव को निकाला। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Share

Leave a Reply