Home मुख्य गड्ढे में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 16, 2018

गड्ढे में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत। Voice of Darbhanga

केवटी : रैयाम थाना क्षेत्र के कमलपुर रजौड़ा के बीच सोमवार को गढ्ढे में डूबकर युवक की मौत हो गयी. मृतक केवटी पंचायत के पुरानी टोला के स्व. ब्रह्मदेव यादव का 22 वर्षिय पुत्र गणेश यादव का बताया गया है. बताया गया है कि वह उक्त गढ्ढे में पांव धोने गया था कि इसी क्रम में फिसल गया. घटना के कुछ घंटे बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीण शव को गढ्ढे में उपलाता देखा. उसने ग्रामीणों को इससे अवगत कराया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रैयाम पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रैयाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को गढ्ढे से निकलवाया और छानबीन के बाद उसकी पहचान उक्त विक्षिप्त युवक के रूप में की गयी. इधर खोजबीन कर रहे परिजन को सूचना मिलते ही शव को पहचान लिया. पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया.

Share

Leave a Reply