Home मुख्य राशनकार्ड बनवाने केलिए लाइन में लगी महिलाओं के बीच धक्का मुक्की के बाद दो पक्षो में संग्राम। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 16, 2018

राशनकार्ड बनवाने केलिए लाइन में लगी महिलाओं के बीच धक्का मुक्की के बाद दो पक्षो में संग्राम। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : बेनीपुर प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड बनाने के लिए लिये जा रहे आवेदन को पहले जमा करने की होर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार त्रिमुहानी गांव के सुभाषचंद्र पौद्दार की पत्नी पार्वती देवी लाइन में घंटों से लगी हुई थी कि पीछे से बेनीपुर निवासी रजनीश पासवान ने पार्वती को धक्का दिया. फिर दूसरी महिला आगे चली गई. इसी को लेकर तु-तु मैं-मैं से मारपीट हो गया. इस बीच किसी ने ईट से सुभाषचंद्र के सिर पर हमला कर दिया. कुछ देर के लिये प्रखंड प्रांगण रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. अंचल गार्ड ने घायल सुभाषचन्द्र एवं रजनीकान्त पासवान को पुलिस के हवाले कर दिया है. जहां सुभाषचंद्र को बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भेज दिया. वहीं रजनीकांत को हाजत में रख कर पूछताछ जारी है. इसके बाद अंचल गार्ड के देख-रेख में आवेदन पत्र जमा कराने का कार्य शुरू हो गया.

Share

Leave a Reply