
ट्रैक्टर पलटने से एक ही गांव के दो युवकों की मौत से छाया मातम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिरौल थानाक्षेत्र में हुए ट्रैक्टर दुर्घटना में एक हीं गांव कमलपुर में दो की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ट्रैक्टर के नीचे से शव को निकालने के बाद लोगों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गयी।किसान युवक की पत्नी पूजा देवी की रो-रोकर हाल बुरा था। लोग बेहोश पूजा को पानी दे-देकर होश में लाने में लगे थे। जब होश आती थी तब यही कहती थी कि 3 वर्षीय आस्था को कौन देखेगा। एक वर्ष के दुधमुंहे अभिषेक का दिन भारी हो गया। वहीं बूढ़ी मां सुनैना देवी दूसरे छोटे पुत्र के मौत की खबर सुनते हीं बेसुध हो गयी। वहीं ट्रैक्टर मालिक मृतक श्याम सुन्दर साहु के आंगन में सांत्वना देने लोगों की जुटी भीड़ में शामिल लोग यहीं बोल रहे थे कि 18 वर्षीय सुरेखा कुमारी की शादी कैसे होगी। वहीं पत्नी ललिता देवी व 14 वर्षीय पुत्र शिव कुमार साहु का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी को जब होश आता था तब यही कहती थी कि एक बेटी की शादी के बाद मैट्रिक पास होने पर ूसरी बेटी की शादी के लिए सामान जुटाकर रखे थे। अब सभी अरमान भगवान देखते हीं देखते छीन लिया।

