Home मुख्य एक ही रात में दो घरो से लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 17, 2018

एक ही रात में दो घरो से लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नभरपट्टी गांव में बीते सोमवार की देर रात श्याम झा और रामचन्द्र झा के दो घरों में करीब आठ लाख से अधिक नगद सहित जेवरात की चोरी से गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जबकि तीसरे सीताराम झा के घर में महिला की अचानक जागने के कारण चोर भाग खड़े हुए।
इधर घटना के बाद से रामचंद्र झा सहित पत्नी सुधीरा देवी, पुत्र वधु ममता देवी और पुत्री अंजना कुमारी के अलावा श्याम झा की पत्नी गोदावरी देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं श्यामपुर गांव से अनाज की खरीददारी कर रहे मधुबनी निवासी पांच नवयुवकों को शक के आधार पर थानाध्यक्ष रामनारायण पासवान ने गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर तहकीकात में जुट गई है।
रामचंद्र झा ने मंगलवार की सुबह थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया कि चार दिन पहले दो युवक अनाज की खरीददारी के लिए उसके मोहल्ला पहुंचा था। अच्छी दाम मिलने के कारण उन्होंने एक क्विंटल मुंग और एक क्विंटल गेहूं की बात अनाज पसंद करने के बाद किया था। व्यापारी ने ब्याना के तौर पर एक सौ रुपया देकर आधे घंटे में गाड़ी के साथ आने की बात कह तो गया लेकिन आज तक भी वापस नहीं आया है।

Share

Leave a Reply