Home मुख्य पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने लगायी फाँसी! Voice of Darbhanga
मुख्य - July 17, 2018

पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने लगायी फाँसी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मोहल्ले के रोड नंबर पांच में मंगलवार की सुबह एक घर से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जाता है कि स्व. त्रिभुवन प्रसाद श्रीवास्तव के एकलौते पुत्र राकेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना का (34 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो छत से उसका शव लटका हुआ मिला।
इस मामले में बताया जाता है कि राकेश और उसकी पत्नी सुनीता की शादी 2012 में हुई और शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। इस दौरान उन्हें दो संतान भी हुआ, लेकिन अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे।
कई बार सामाजिक स्तर से लेकर कानूनी स्तर पर सुलह कराने का प्रयास भी हुआ, लेकिन दोनों में सुलह नहीं हो पाया, जिसके बाद महिला हेल्पलाइन द्वारा दोनों के बीच 27 जून को बांड बनाकर सुलह किया गया और फिर दोनों साथ-साथ रहने लगे। इस मामले में पत्नी सुनीता की मानें तो सुलह के बाद दोनों के बीच सब ठीक था।
सोमवार की शाम जब उसका पति ऑफिस से लौटा तो हमने खाना के लिए पूछा, लेकिन उसके पति ने मना कर दिया और सोने चला गया। सुबह जब नींद खुली और पति को कहीं नहीं देखा तो खोजबीन के लिए निकली तो ऊपर देखा कि छत से उसकी शव लटक रही थी, जिसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply