Home मुख्य 9 साल की मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में 65 वर्षीय ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 18, 2018

9 साल की मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में 65 वर्षीय ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट थाने के एक गांव में मंगलवार की रात ट्यूशन पढ़ाने के लिए पहुंचे हाफिज द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी हाफिज मो. मोजिबर रहमान (65) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से ग्रामीण हतप्रभ हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता गांव के ही एक निजी स्कूल में पांचवीं वर्ग की छात्रा है। उसके पिता स्थानीय बाजार में पान की दुकान चलाते हैं। गांव का ही हाफिज उसे ट्यूशन पढ़ाने के लिए प्रतिदिन रात को घर पर आता था। मंगलवार की रात में हाफिज बच्ची को पढ़ाने के लिए घर पर आया। करीब नौ बजे रात में बहला-फुसलाकर उसने बच्ची के साथ अपना मुंह काला किया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनने पर उसकी मां पहुंची तो कमरे में उसे अस्त-व्यस्त हालत में पाया।
पूछताछ करने पर हाफिज मो. मोजिबर सारे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मां ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे डीएमसीएच भेज दिया गया।
हायाघाट थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि आरोपित हाफिज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share

Leave a Reply