
सांढ़ के हमले में एक की मौत, दो घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाने के छोटाई पट्टी पंचायत के बेलही गांव में बुधवार को सांढ के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बिगडैल सांढ को एक बगीचे में काफी देर तक घेर कर रखा। आखिरकार सांढ रौद्र रूप धारण कर लिया और ग्रामीणों के चंगुल से भाग निकला। सांढ के भय से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है।
जानकारी के अनुसार, बेलही गांव के सरेह में धान की
रोपनी चल रही थी। इस बीच सांढ अचानक आ गया। सांढ ने रोपनी कर रहे और खेत की मेड़ पर बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में शहादत नदाफ(80) बुरी तरह घायल हो गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। जबकि मजाउर रहमान (70) और सदरे आलम (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

